राज्य
Agra : चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह से की मुलाकात
आगरा की उद्योगों की वस्तु स्थिति से कराया अवगत

मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल और उपाध्यक्ष विवेक जैन द्वारा नवागत उपायुक्त उद्योग, शैलेन्द्र सिंह के नवीन पदभार ग्रहण करने पर मिला। चैम्बर प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपायुक्त उद्योग महोदय को आगरा के औद्योगिक वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना गया तथा औद्योगिक समास्याओं पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल और उपाध्यक्ष विवेक जैन उपस्थित रहे।





