Agra : Agra : पीएम सूर्यघर योजना में आ रही दिक्कतों पर डेलिगेशन ने सीडीओ संग किया मंथन

मनोहर समाचार, आगरा। पीएम सूर्यघर योजना को लेकर संजय प्लेस स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विस्तार से पीएम सूर्यघर योजना में आ रही कठिनाइयों के विषय में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह को अवगत कराया गया।
मुख्य विकास अधिकारी से मिले डेलीगेशन में सीताराम अग्रवाल, राजीव जेसवाल, अंशुल गुप्ता, मयंक गोयल, प्रशांत, पीओ नेडा खगेन्द्र सिंह, टोरंट पॉवर से अजय, एलडीएम बैंक ऋषिकेष बनर्जी और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने अपनी बात रखी।
आम जनता के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्यघर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहॅुचना चाहिए। जिसे लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करने के लोग इच्छुक हैं, लेकिन उन्हें इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए तमाम खामियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी विषय को लेकर मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष उपस्थित डोलीगेशन ने विस्तार से चर्चा की, जिस पर सीडीओ प्रतिभा सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए उठाए गए विषयों को सुना और उसपर सम्भवतः मदद करने का आश्वासन दिया।
आपको बतादें कि उप्र सरकार की मंशा पीएम सूर्यघर को घर-घर पहॅुचाने की है। जिसके अंतर्गत आगरा उप्र्र में चौथे स्थान पर है। जिसे वेन्डर्स और नेडा और बेहतर बनाने के भरपूर प्रयास कर रहा है।




