धर्म

Agra : विजय नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में दिया संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रबोध पर जोर

राष्ट्र प्रथम की भावना से ही बनेगी हिंदू की पहचान

मनोहर समाचार, आगरा। अपने बच्चो को जाग्रत करने की जरुरत है। मेवात आज छोटा पाकिस्तान है। वहां हिन्दुओ की दुर्दशा अच्छी नहीं है। दक्षिण भारत में गौ माँ बिकता है, वहां से हिन्दू पलायन कर रहा है। ये कहना था विजय नगर हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में वृन्दावन से आये रसराज दास महाराज का। उन्होंने कहा कि हमारे संस्कार सुरक्षित नहीं है। आज संघ की वजह से भारत में संस्कृति सुरक्षित और विधर्मियो पर विजय हम पा रहे है।

प्रमुख वक्ता क्षेत्रीय कार्यवाहक प्रमोद शर्मा ने कहा कि व्यक्ति कि पहचान जाति के आधार पर नहीं बल्कि देश के आधार पर होनी चाहिए। हिन्दू की पहचान राष्ट्र के नाम पर हो। दुनिया के कई देशों ने शक्ति के बल पर शोषण, दमन और गुलामी का रास्ता अपनाया, जबकि भारत ने कभी ऐसा नहीं किया। भारत के राजाओं, संतों, ऋषियों और महापुरुषों ने मानवता, करुणा व समरसता का मार्ग दिखाया। आज भारत का कर्तव्य है कि वह मार्गदर्शक के रूप में विश्व गुरु बने ।

बिहाराधीश से भंते धम्म बोधि थैरो ने कहा कि गौतम बुद्ध ने ब्राह्मणो को सबसे पहली शिक्षा पंचशील ज्ञान की दी। आर्य अष्टांगिक मार्ग और मध्यम मार्ग बुद्ध के दुखों से मुक्ति पाने के मुख्य आधार हैं। हमें देश से जातिवाद का खत्म करना होगा। ब्रह्मकुमारी राज बहन ने कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से हिन्दू समाज को जाग्रत कर किया जा रहा है। हिन्दू की एकता ही शक्ति है। ऐसे में हिंदू समाज यदि संगठित रहा तो उसे कोई तोड़ नहीं सकता।

विजय नगर गरुद्वारा के हरजेन्द्र सिंह और हिमानी चतुर्वेदी ने भी सम्मेलन में अपने विचार रखे। मंच से गौ रक्षा का संदेश भी दिया। विजय नगर शाखा के स्वयसेवक बच्चो ने मलखम का शानदार प्रदर्शन किया। संचालन रमन अगव्राल ने किया। सभी का धन्यवाद आयोजन सचिव अलोक आर्य ने दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष छोटेलाल बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय तोषनीवाल, पार्षद ऋषभ गुप्ता, राज बहादुर राज, उपमा गुप्ता, मनोज बाबा, अजय रंगीला, राकेश सक्सेना, नितिन गोयल, संजीव चतुर्वेदी, नितिन गुप्ता, संजय चौहान, नरेश चुग, मनोज शर्मा, समीर चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, कान्ता बंसल आदि मौजुद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button