Agra : शिवहरे समाज के शिविर में हुआ 55 यूनिट रक्तदान

मनोहर समाचार, आगरा। शिवहरे समाज एकता परिषद की ओऱ से समर्पण ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में कुल 55 यूनिट रक्तदान हुआ। परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री अतुल शिवहरे की स्मृति में यह द्वितीय रक्तदान शिविर था। शिविर का शुभारंभ सहकारी समिति के चेयरमैन केके शिवहरे, बिजनेश शिवहरे, अरविंद शिवहरे, कमल गुप्ता एडवोकेट, कुलभूषण गुप्ता औऱ रामसिया विकास गुप्ता ने स्व. श्री अतुल शिवहरे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
शिविर में प्रस्ताव रखा गया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए युवा वॉलेंटियर्स की एक टीम बनाई जाए तो अपने संसाधनों से सुबह दो घंटे सड़कों के गड्ढों की मरम्मत का कार्य करे। साथ ही समाज का प्रत्येक व्यक्ति दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेल अवश्य पहने। इन दोनों प्रस्तावों की सभी ने करतल ध्वनि से सराहना की।

रक्तदान शिविर में परिषद के अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, अंशुल शिवहरे, हिमांशु शिवहरे, अंकुर शिवहरे, वरुण गुप्ता एडवोकेट, पंकज शिवहरे, नवीन शिवहरे, कुशल शिवहरे, सुनील शिवहरे, सावन शिवहरे, विकास गुप्ता, सचिन गुप्ता, विवेक गुप्ता, नवनीत गुप्ता, अमित गुप्ता, अनुज गुप्ता आदि ने योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन अमित शिवहरे ने किया।





