Agra : चैम्बर ने किया 300 पौधारोपण कार्यक्रम्र पालीवाल पार्क में
मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बताया गया वृक्षारोपण का महत्व

मनोहर समाचार, आगरा । उत्तर प्रदेश में पौधारोपण महायज्ञ अभियान के तहत पालीवाल पार्क में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में प्रभागीय वनाधिकारी राजेश कुमार के मुख्य आथित्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 300 विभिन्न तरह के पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर चैम्बर के सदस्यों के अतिरिक्त भारी संख्या में रोज के टहलने वाले भी उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ राजेश कुमार द्वारा पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया।

नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा मुख्य अतिथि राजेश कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि केसी जैन का स्वागत किया ओर उन्हें एक पौधा भेंट किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक अतुल कुमार गुप्ता ने धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पार्षद धर्मवीर, अशोक गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, केके अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अपूर्व मित्तल, विनोद दीक्षित, अनिल अग्रवाल, जय किशन गुप्ता, सौरभ अग्रवाल उपस्थित थे।





