Agra : सनातन हिंदू संघ का संकल्प ‘हर घर गीता, घर-घर गीता’ का शंखनाद

मनोहर समाचार, आगरा। सनातन हिंदू संघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं जीओ गीता परिवार आगरा के संयोजक मनोज गुप्ता बाबा पहल पर गीता जयंती महोत्सव ठीक 11 बजे एक साथ तीन श्लोकों का पाठ आगरा के विभिन्न स्थानों पर किया गया। इस मुहिम का नेतृत्व सनातन हिंदू संघ के संरक्षक आचार्य श्री जितेंद्र मिश्र द्वारा किया गया। सनातन को बढ़ावा देने की मुहिम के अंतर्गत ‘हर घर गीता, घर-घर गीता’ की इस मुहिम में कई स्थानों पर विद्यालयों में गीता वितरण किया गया।

संस्थापक अध्यक्ष मनोज गुप्ता बाबा ने बताया कि “अति शीघ्र शहर के विभिन्न विद्यालयों में जाकर गीता वितरित की जाएगी। फिर दो माह बाद उनका एग्जाम लिया जाएगा। जो बालक-बालिकाएं उत्तीर्ण होंगे, फिर उनको बड़े मंच से सम्मानित भी किया जाएगा। इस प्रकार गीता का अधिक प्रचार प्रसार हो सकेगा।”
इस मुहिम में सर्व श्री सनातन हिंदू संघ के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ. राजेश शर्मा, प्रदेश संयोजक अजय रंगीला, सचिव उर्मिला अग्रवाल, पूनम वाष्र्णेय ज्योतिषाचार्य, मनोहर समाचार के प्रधान संपादक वेद प्रकाश शर्मा, राधा गुप्ता, स्वाति गुप्ता, अर्पिता गोयल, स्वाति अश्विनी गुप्ता (औरंगाबाद), बृज बाला वाष्र्णेय (दिल्ली), रूबी अग्रवाल, सोनिया सिंह, सुरेंद्र शर्मा, विनोद गार्गाचार्य, ईश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज नगला अजीता आगरा, संत दयानंद गर्ल्स इण्टर कॉलेज शाहगंज आगरा, एस डी पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज शाहगंज, राधा रानी चेरिटेबल ब्लड बैंक के निदेशक विजय पाल सिंह, श्री त्रिलोकी शर्मा डायरेक्टर एस आर एस जी इंटर कॉलेज बिचपुरी के द्वारा बच्चों के मध्य गीता वितरित कर, गीता महोत्सव के महा अभियान में हिस्सा लिया।




