Agra : जमुना किनारे अम्बेडकर पुल चौक को नेशनल चैम्बर के नाम से करने की चैम्बर ने की नगर आयुक्त से मांग
होटल की किसी भी प्रकार की एनओसी के लिये जिला उद्योग केन्द्र को अवगत कराने पर तुरन्त एनओसी प्राप्त कराने का दिया आश्वासन

-टीटीजेड में आ रही उद्योगों की समस्याओं की 208 की फर्मों की सूची तैयार कर भेजी गयी है अग्रिम स्तर पर – जिला उद्योग केन्द्र
-आगरा में निवेश के अवसर तलाशने हेतु आने वाले जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ चैम्बर करेगा बैठक
-आगामी माह जुलाई में उच्चाधिकारियों की बैठक में औद्योगिक समस्याओं पर चर्चा करने हेतु चैम्बर को शीघ्र ही तिथि के बारे में कराया जायेगा अवगत
-शीघ्र ही चैम्बर व आगरा की प्रमुख एसोसियेशन व विशेष उद्यमियों का उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में बनाया जायेगा एक व्हाइटसप ग्रुप
मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार वैश्य जी से अम्बेड्कर पुल से उतरते हुए चौक का नाम नेशनल चैम्बर के नाम से करने की मांग करते हुए पत्र प्रेषित किया गया है उन्होंने कहा कि उक्त चौक का नाम नेशनल चैम्बर के नाम से होने से उसका सौन्दर्यीकरण चैम्बर द्वारा कराया जायेगा।
जिला उद्योग प्रोत्साहन केन्द्र से अपूर्वा गुप्ता द्वारा बताया गया कि होटल की एनओसी के लिये जिला उद्योग प्रोत्साहन केन्द्र में संपर्क कर त्वरित एनओसी प्राप्त की जा सकती है। टीटीजेड में आ रही उद्योगों की समस्याओं की 208 की फर्मों की सूची तैयार कर जिला उद्योग केन्द्र द्वारा अग्रिम स्तर पर कार्यवाही हेतु भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उच्चाधिकारियों की बैठक में औद्योगिक समस्याओं पर चर्चा करने हेतु चैम्बर को तिथि के बारे में अवगत कराया जायेगा तथा शीघ्र ही चैम्बर व आगरा की प्रमुख एसोसियेशन व विशेष उद्यमियों का जिलाधिकारी, उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में एक व्हाइटसप ग्रुप बनाया जायेगा जिसमें उद्यमियों एवं उच्च अधिकारियों का व्हाइटसप के माध्यम से सीधा संवाद होगा।
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि आगरा में निवेश के अवसर तलाशने हेतु आने वाले जापान के प्रतिनिधिमंडल से चैम्बर द्वारा भेंट की जायेगी।
वार्ता में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा, सदस्य दिनेश कुमार जैन, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल थे।





