बिजनेस

Agra : चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री उप्र केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाकात

टीटीजेड में गैर प्रदूषणकारी उद्योगों को विद्युत कनैक्शन न दिये जाने की समस्या से कराया अवगत

-टीटीजेड में उद्योगों की दयनीय स्थिति के प्रति गंभीर दिखे उपमुख्यमंत्री

-समस्याओं के शीघ्र निस्तारित करने हेतु दिया आश्वासन

मनोहर समाचार, आगरा । चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य से उनके आगरा भ्रमण के दौरान मिला। उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग ने बताया कि ताज संरक्षित क्षेत्र में व्हाइट कैटेगिरी व गैर प्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना हेतु वर्तमान में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत के नये कनैक्शन नहीं दिये जा रहे हैं, जबकि माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के अनुपालन में न तो नये उद्योग लाये जा रहे हैं और न ही उद्योगो का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में अगर कोई इंडस्ट्रीज गैस जेनरेटर द्वारा मशीनों को संचालित कर रही है और उसके प्रदूषण अनापत्ति पत्र में गैस जेनरेटर भी सम्मिलित है। वर्तमान में गैस जेनरेटर चलन से बाहर हो जाने के कारण फर्म स्वामी द्वारा विद्युत कनैक्शन हेतु आवेदन किये जाने पर विद्युत विभाग द्वारा उसको ताज संरक्षित क्षेत्र का हवाला देकर उसको नया विद्युत कनैक्शन नहीं दिया जाता है, जबकि फर्म स्वामी द्वारा फर्म का न तो विस्तारीकरण किया जाता है, फर्म स्वामित्व व उत्पाद भी पूर्ववत् होता है। इस संबंध में हम आपको अवगत कराना चाहते है कि माननीय सर्वाेच्च के आदेशानुसार विद्युत कनैक्शन नहीं दिये जाने पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं है। ब्रश उद्योग, हैंड्रीक्राफ्ट उद्योग आदि जिसमें किसी भी प्रकार से वायु प्रदूषण नहीं होता है उनकों भी विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कनैक्शन नहीं दिये जा रहे हैं। वर्तमान में विषम परिस्थितियों के कारण उद्योगों में प्रयुक्त होने वाली गैस में गेल गैस द्वारा कटौती की जा रही है जिसके कारण आगरा के उद्योगों के संचालन में समस्या आ रही है। अतः आगरा के उद्योगों को वैकल्पिक ईधन के रूप में विद्युत कनैक्शन दिये जायें जिससे आगरा के उद्योग सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को बहुत ध्यानपूर्वक सुना गया तथा टीटीजेड में आ रही उद्योग एवं व्यापार की समस्याओं के निस्तारण हेतु उच्च स्तर पर वार्ता करने का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, सदस्य अपूर्व मित्तल, चन्द्रवीर सिंह, भीष्म लालवानी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button