बिजनेस

Agra : उत्तर प्रदेश फूड एक्सपो एंड कॉनक्लेव 2026 की भव्य घोषणा

पश्चिम उत्तर प्रदेश के फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए मील का पत्थर बनेगा आयोजन: उद्योग जगत

मनोहर समाचार, आगरा। चेंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा होटल हॉलिडे इन, आगरा में “उत्तर प्रदेश फूड एक्सपो एंड कॉनक्लेव 2026” की विधिवत घोषणा की गई। हरिनाम संकीर्तन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए उद्घोषणा समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह भव्य आयोजन आगामी 14, 15 व 16 जून को होटल जेपी पैलेस, आगरा में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 6 बजे तक संपन्न होगा।

कार्यक्रम का स्वरूप: यह आयोजन तीन दिवसीय एग्जीबिशन और कॉन्फ्रेंस के रूप में होगा। सात राज्यों से 150+ कंपनियां फूड प्रोसेसिंग मशीनरी, पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, कोल्ड चेन, वेयरहाउसिंग एवं इनोवेशन से जुड़े अपने उत्पादों व सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी।

कॉनक्लेव के मुख्य बिंदु
1. सरकारी भागीदारी: भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं फूड प्रोसेसिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
2. ओडीओपी से ओडीओसी तक: उत्तर प्रदेश सरकार की नई योजना “एक जनपद-एक व्यंजन” का प्रमुखता से प्रदर्शन विभाग द्वारा किया जाएगा।
3. वित्तीय सहयोग: बैंकिंग सेक्टर द्वारा उद्यमियों के लिए विशेष आर्थिक योजनाओं, लोन एवं सब्सिडी की जानकारी दी जाएगी।
4. अवॉर्ड फंक्शन: फूड सेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा।
5. तकनीकी सत्र: राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा पैकेजिंग, मशीनरी, फूड शेल्फ लाइफ एवं नई तकनीकों पर गंभीर मंथन होगा।

उद्देश्य: आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश, विशेषकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इससे “स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान” मिलेगी एवं युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आगरा के परंपरागत उत्पादों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रमुख सहयोगी संस्थाएं
इस आयोजन में भारत सरकार का एमएसएमई मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा एपीडा की विशेष भूमिका रहेगी।

गणमान्य अतिथियों के प्रमुख वक्तव्य
राजकुमार भगत, अध्यक्ष, चेंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने फूड एक्सपो 2026 की रूपरेखा रखते हुए कहा, “तीन दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन ज्ञानवर्धन सत्रों का आयोजन किया जा रहा है जो उद्यमियों को लाभ पहुंचाएगा। भारत के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह एक्सपो कंप्लीट फूड चेन, वेयरहाउसिंग, इनोवेशन व टेक्नोलॉजी का संगम होगा।
“शैलेंद्र सिंह, उपायुक्त उद्योग, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजना ओडीओपी के बाद अब प्रदेश सरकार ने ओडीओसी प्रारंभ की है। इस योजना में एक जनपद-एक व्यंजन की मूल भावना है। फूड एक्सपो में इस योजना का प्रमुख प्रदर्शन किया जाएगा। आगरा फूड सेक्टर से अनंत संभावनाओं का शहर है। बस कुछ चुनौतियां हैं जो जल्दी ही खत्म हो जाएंगी। प्रदेश सरकार एमएसएमई उद्यमियों के लिए खुले मन से काम कर रही है।मनोज बंसल, अध्यक्ष, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, आगरा ने कहा, “आगरा में उद्योगों के लिए असीम संभावनाएं हैं। फूड इंडस्ट्री सेक्टर लगातार प्रगति की ओर है। भारत, खासकर उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। बस हमें कृषि उत्पादों को प्रसंस्करण व नई पैकेजिंग में लाने की आवश्यकता है। फूड एक्सपो में चेंबर के ऐसे सदस्य भी आमंत्रित हैं जो अपने उद्योगों को फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में परिवर्तित करना चाहते हैं। यह आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।

“विजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती ने कहा, “फूड सेक्टर बहुत ही ग्रोइंग सेक्टर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृषि क्षेत्र का प्रमुख क्षेत्र है। फूड प्रोसेसिंग सेक्टर कृषि को उसका उचित मूल्य दिलाने में मदद करता है। टीटीजेड की बंदिशों को शीघ्र खत्म कर आगरा के उद्योगों को नई दिशा प्रदान की जाएगी। लघु उद्योग भारती इस आयोजन की प्रमुख सहयोगी संस्थाओं में से एक है।

“भूवेश अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन ने कहा, “फूड एक्सपो में फूड प्रोसेसिंग के साथ कोल्ड चेन और वेयरहाउसिंग विशेष रूप से देखने को मिलेगी। फूड प्रोसेसिंग सेक्टर की सुरक्षा और शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए कोल्ड स्टोरेज बहुत महत्वपूर्ण है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश कोल्ड चेन का एक प्रमुख क्षेत्र है। हमारे यहां आलू उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। ऐसी स्थिति में आलू प्रोसेसिंग यूनिट लगने से किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ होगा।

“अनुज सिंघल, महासचिव ने कहा, “फूड एक्सपो और कॉनक्लेव 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। हम आगरा के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

“मनीष कुमार अग्रवाल, मुख्य सलाहकार ने तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा, “आयोजन में उद्यमी एवं व्यापारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सभी उद्यमी आयोजन में आकर अपनी जानकारी को वर्तमान स्थिति के हिसाब से अपडेट करें।

“दीप प्रज्ज्वलन एवं आमंत्रण पत्र विमोचन: उद्घोषणा समारोह में उपायुक्त उद्योग श्री शैलेंद्र सिंह, फूड चेंबर के अध्यक्ष राजकुमार भगत, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष विनय अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, महासचिव राजीव बंसल, कोल्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष भूवेश अग्रवाल, फूड एक्सपो के प्रमुख सहयोगी सचिन गोयल, फूड चेंबर के उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, सचिव विकास चतुर्वेदी, विवेक अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक चौरसिया, जय अग्रवाल, संदीप काइला, सौरभ अग्रवाल, राजेश भल्ला, ध्रुव अग्रवाल, वैभव खंडेलवाल, सिद्धार्थ मित्तल, चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, सीताराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, फूड चैम्बर के ऐड्मिनिस्ट्रेटर अपरार्क शर्मा, दिलीप कुमार, आयोजन की व्यवस्थाएं अनिल सविता और राम शर्मा ने संभाली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन मनीष अग्रवाल रावी ने किया।
सभी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ आयोजन के आमंत्रण पत्र का भी विधिवत विमोचन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button