धर्म

Agra : राहगीरों की सेवा कर सेवा आगरा ने मनाया अपना 21 वां स्थापना दिवस

मनोहर समाचार, आगरा । सेवा आगरा के 21 वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेवा भवन पर मिल्क रोज प्याऊ का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महानगर यशस्वी अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पार्षद पूजा बंसल ने रोज मिल्क राहगीरों को पिलाकर किया।

सेवा आगरा के संस्थापक मुरारी लाल गोयल ने बताया कि आज सेवा आगरा 21 वर्षों का यह परमार्थ सफर और आज स्थापना दिवस मना रहा है। सेवा आगरा प्रचंड गर्मी में राहगीरों को मिल्क रोज की सेवा देकर इस पुनीत कार्य मैं अपना सेवा धर्म निभाया है। मिल्क रोज सुबह से प्रारंभ होकर देर शाम तक चलता रहा, जिसका हजारों राहगीरों ने लाभ प्राप्त किया। सेवा आगरा समय-समय पर हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य शिविर, जल सेवा,बेटियों को स्कॉलरशिप, सामूहिक कन्या विवाह आदि सेवा का कार्य करता है ।

कार्यक्रम में संस्थापक सुमन गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल, हरिओम गोयल, कुमकुम उपाध्याय, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, राहुल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button