राज्य
Agra : लखनऊ कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत पर नेशनल चैम्बर ने किया शोक व्यक्त

मनोहर समाचार, आगरा । नेशनल चैम्बर भवन में चैम्बर द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ कोचिंग सेंटर में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया गया एवं दो मिनट का मौन धारण किया गया।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसकी जांच होनी चाहिये एवं दोषियों को दंड मिलना चाहिये।”
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि “देश में बिना मानकों के जो कोचिंग सेंटर चल रहे हैं उनकी गहनता से जांच होनी चाहिये और मानक पूरे कराये जाने चाहिये।”
शोक व्यक्त करने वालों में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष द्वय नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा, सदस्य चन्द्रवीर सिंह, अपूर्व मित्तल, संजय अरोरा रहे।





