धर्म

Agra : मधुराधीश जी मंदिर में दीपावली उत्सव पर फूल बंगले और दीपों की छटा ने मोहा मन

-प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान आज मनाया गया नौका विहार उत्सव

मनोहर समाचार, आगरा। पवित्र पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर मधुराधीश जी मंदिर में दीपावली उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। जहां केले के तनों, हरे-भरे पत्तों और रंग-बिरंगे पुष्पों से निर्मित आकर्षक फूल बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसे सजाने के लिए वृन्दावन व कलकत्ता के कारीगर पहुंचे। दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजी की रंगीन छटा ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

मंदिर को पारंपरिक और प्राकृतिक सजावट से भव्य स्वरूप प्रदान किया गया था। केले के तनों और पत्तों से सुंदर द्वार एवं मंडप तैयार किए गए, जबकि विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से भव्य फूल बंगला सजाया गया। फूलों की मनमोहक सजावट और हरियाली ने मंदिर परिसर की सुंदरता को चार चांद लगा दिए। भगवान मधुराधीश जी के समक्ष सजे इस फूल बंगले के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। संध्या होते ही मंदिर परिसर में सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जिनकी स्वर्णिम आभा से पूरा मंदिर जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उत्सव के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

मंदिर में गूंजते भजनों और जयकारों से उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। उत्सव का एक विशेष आकर्षण आतिशबाजी रही। जैसे ही रात्रि का अंधकार गहराया, रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय, जुगर श्रोत्रिय, मंगुबेन शाह,सरला शाह, भारती शाह, उषा शाह, रीटा शाह, सतीश शाह, उत्तरी विधान सभा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महावीर मंगल, अध्यक्ष मोतीगंज, गिराज अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, टी॰एन अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा व्यापार समिति, सीता राम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नेशनल चैम्बर, रेलैश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button