शिक्षा
Agra : मातृशक्ति सम्मान समारोह में गूंजा माँ के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव

मनोहर समाचार, आगरा। मानव सेवा समर्पित सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में मदर्स डे के अवसर पर “मदर्स डे सम्मान समारोह” का आयोजन कर्मयोगी गऊशाला, कमला नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने माँ को प्रेम, त्याग, संस्कार और समर्पण की जीवंत प्रतिमा बताते हुए उनके सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान मातृशक्ति का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रेखा बंदिल, लीना बंदिल, साधना अग्रवाल, रजनी दुबे एवं रचना गोयल का सम्मान किया गया। समारोह में सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में कन्हैया अग्रवाल, नीरज बंदिल, प्रिंस बंसल, विनय सिंगल, संतोष गोयल, तरुण अग्रवाल, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।





