Agra : राधा-कृष्ण के नाम की रचाई मेहंदी, जयघोषों से गूंजा बल्केश्वर महादेव मंदिर

मनोहर समाचार, आगरा। बल्केश्वर महादेव मंदिर पर राधा-कृष्ण के नाम की मेहंदी रचाई गई। इसको लेकर महिलाएं काफी उत्साहित दिखाई दीं। जय़घोषों से माहौल भक्तियम हो गया। बल्केश्वर पार्क में 31 मई से श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा का श्रवण कराने के लिए इस समय के सर्वाधिक लोकप्रिय आचार्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज आ रहे हैं।

श्री मद् भागवत सप्ताह के कार्यक्रमों के तहत बल्केश्वर महादेव मंदिर में राधा-कृष्ण के नाम की मेहंदी रचाई गई। महिलाओं ने अपने हाथों में राधा-कृष्ण, भगवान शंकर, पार्वती आदि देवी-देवताओं के प्रतीकात्क चित्र मेहंदी से अंकित कराए, वहीं फूल-पत्ती, फूलों की बेल आदि बनाकर भी हाथ की सज्जा की गई। महिलाओं ने अनेक भक्ति गीत भी गाये-‘राधा ने मेहंदी रचाई श्याम के नाम की’।

वैभवी पांड्या, श्रुति पांड्या, मुख्य यजमान हरीश अग्रवाल (जुगनू), तरूना अग्रवाल, माया देवी, डौली अग्रवाल, नीतू गुप्ता, रेखा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, कमला गोयल, सोनिया अग्रवाल, ललिता देवी, सुरभि, स्नेहा, सीमा, रमा, नीलम, प्रतिभा, रजनी, प्रियंका, खुशबू, मनीषा अग्रवाल, ममता, अर्चना बंसल, चंचल अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।





