Agra : माथुर वैश्य समाज का रंग, भजन और सम्मान का संगम
होली मिलन समारोह में समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

मनोहर समाचार, आगरा। माथुर वैश्य विजय नगर शाखा सभा की ओर से मंगलवार को विजय नगर स्थित विजय क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। शाखा अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार कंजौलिया ने बताया कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य विजय नगर क्षेत्र के परिवारों को एक मंच पर जोड़ना और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है। समाज के 80 वर्ष से अधिक उम्र के छह वयोवृद्धों में डॉ. उदय शंकर गुप्ता, हरेंद्र गुप्ता, सुबोध गुप्ता, ओमवती गुप्ता, कमला गुप्ता और सत्यवती गुप्ता को वृद्धजन सम्मान से नवाजा।
मंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि समारोह के दौरान माथुर वैश्य महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ‘मामा’, महामंत्री शंकर गुप्ता, केंद्रीय महिला मंडल की अध्यक्ष मधुरिमा गुप्ता सहित करीब 40 पदाधिकारियों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। बच्चों के लिए कार्यक्रम में जादूगर के रोमांचक और अचंभित करने वाले जादू विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन ललितेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, समन्वयक आलोक आर्य, अतुल गुप्ता फर्नीचर, अरुण गुप्ता, अतुल गुप्ता यूनिवर्सिटी, गीता गुप्ता, रेनू गुप्ता, शशि गुप्ता, वंदना गुप्ता, रश्मि गुप्ता, स्वदेश गुप्ता, शुलभा गुप्ता, मंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रामचंद्र जी के स्वरूप की झांकी के किए अलौकिक दर्शन
कार्यक्रम में वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। “जुल्म कर डारो, सितम कर डारो” जैसे होली गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे और पूरा वातावरण रंगोत्सव की उमंग से भर गया। रामचंद्र जी के स्वरूप की झांकी के अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। समारोह के समापन पर नौ देवियों की झांकी की आरती उतारी गई।





