धर्म

Agra : श्रीमथुराधीश जी मंदिर में सावन की काली घटा के दर्शन कर बलिहारी हुए भक्त

प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान आज हुआ काली घटा दर्शन आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। भीषण गर्मी में यमुना किनारे स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री ठाकुर मथुराधीश जी महाराज मंदिर (बेलनगंज) में सावन की काली घटा के दर्शन अर्मत वर्षा समान थे। हर तरफ हरियाली और श्यामल छटा के बीच सिंहासन पर बिराजे ठाकुर जी के दर्शन कर भक्तजन बलिहारी गए। कीर्तन के साथ भगवान श्रीहरि के जयकारे खूब गूंजे।

यमुना सेवक बृज खंडेलवाल ने बताया कि पुष्टिमार्गीय परंपरा में काली घटा एक खास मनोरथ है, जिसमें मंदिर परिसर को घने काले बादलों, बिजली की चमक, गरज और वर्षा की झड़ी जैसी दिव्य झांकी से सजाया जाता है। पुरुषोत्तम मास में ठाकुर श्री मथुराधीश जी (श्री कृष्ण) को इस श्यामल वातावरण में विराजमान कर सावन-भादों की लीला का आनंद कराया गया।

मंदिर को काले वस्त्रों, कृत्रिम बादलों, रोशनी के प्रभाव और फूलों की माला से सजाया गया। ठाकुर जी ने विशेष शृंगार में भक्तों को दर्शन दिए। मानो वे यमुना तट पर मेघमल्हार राग में रस बरसा रहे हो। भक्त भावविभोर होकर “राधे राधे”, “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। इस दृश्य ब्रज की पारंपरिक भक्ति को जीवंत और पुरुषोत्तम मास की पावनता को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, शिवांक खंडेलवाल, राज प्रकाश गर्ग, शुभ गर्ग, यश गर्ग, जुगल श्रोत्रिय, पद्मिनी ताजमहल, अपाला श्रोत्रिय, मन निषाद, विनय कुमार, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button