धर्म

Agra : प्रकट भए चारों भईया, अवधपुर बाजे बधईया…

प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान आज हुआ राम नवमी का भव्य आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। यमुना किनारा स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज का मंदिर आज मानो अयोध्या धाम बन गया। श्रीराम संग चारों भाईयों के प्राकट्योत्सव की धूम थी मंदिर परिसर में। ठाकुर जी के मंदिर में श्रीराम के जयकारे गूंज रहे थे। हर ओर पुष्प और जगमग रोशनी की सजावट और उत्सव का माहौल था। ढोलक और मंजीरों पर बधाईयां गाते भक्तजनों ने आज मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान राम नवमी उत्सव का खूब आनन्द लिया। भजन और बधाईयां गाई और खूब नृत्य किया।

पुष्टिमार्ग (वल्लभ संप्रदाय) में राम नवमी को चार प्रमुख जयंतियों में से एक माना जाता है (राम नवमी, नृसिंह जयंती, वामन जयंती और कृष्ण जन्माष्टमी)। भले ही मुख्य भक्ति श्री कृष्ण (श्रीनाथजी स्वरूप) की हो, लेकिन राम अवतार को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में पूजा जाता है। विशेष शृंगार, बधाई कीर्तन, पंचामृत अभिषेक, फूल बंगला या झांकियां सजाई गईं। प्रातः श्रीराम जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। ठाकुर जी का भी आज विशेष श्रंगार किया गया। आरती मंदिर के महन्त नन्द श्रोत्रिय व जुगल श्रोत्रिय ने की। 25 मई को मंदिर में दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बालेश सिंघल, राकेश सिंघल, प्रशान्त भरद्वाज, पतस्या, मनोज भारद्वाज, बृज खंडेलवाल, राजीव पचौरी, डोली पचौरी आदि उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button