धर्म

Agra : मानव सेवा ही सच्ची साधना, नवज्योति ने बांटे शीतल पेय और फल

मनोहर समाचार, आगरा। पुरुषोत्तम मासमें गंगा दशहरा के पावन अवसर तथा नौ तपा की भीषण गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा द्वारा बल्केश्वर चौराहा स्थित शनि देव मंदिर पर राहगीरों के लिए ठंडे दूध, जल, शिकंजी, छाछ एवं मौसमी फलों का वितरण किया गया। सेवा कार्य का शुभारंभ संस्थापक प्रदीप अग्रवाल, सतीश गोयल(गुड्डन भाई) और संजीव अग्रवाल, संरक्षक अजय शिवहरे द्वारा किया गया।

शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल एवं सचिव नितिन अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों और राहगीरों को शीतल पेय एवं फल वितरित करना मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। परिषद सदैव सेवा और संस्कार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है।

कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल एवं महिला सहभागिता प्रमुख मंजू गुप्ता ने बताया कि संस्थापक सतीश एवं सीमा गोयल द्वारा फलों की सेवा प्रदान की गई, जबकि मनीष अग्रवाल द्वारा शिकंजी एवं छाछ की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पंकज अग्रवाल, अनूप गोयल, अमित गर्ग, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, मोहित अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, दीपक भार्गव, रजनीश गुप्ता, मनीष गुप्ता, अमित अग्रवाल, अंजना शिवहरे, कविता अग्रवाल, निधि अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, रौनक गुप्ता, अनुपम गुप्ता, रश्मि गोयल, चंचल अग्रवाल, रेनू जैन, अनुराधा गोयल, भावना भार्गव, मनोज मंगल, राजकुमार गोयल, अंकुश मित्तल, शुभम गोयल, जितेंद्र जैन, सौरभ अग्रवाल, संदीप मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, अतुल मंगल, प्रवीण गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button