Agra : श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
कुलवंत मित्तल सहित 29 ने ली सेवा की शपथ

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग के दिवार्षिक चुनाव की विगत दिवस संपन्न चुनाव प्रक्रिया के उपरांत आज स्थानीय सेल्फी रेस्टोरेंट में कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग ने अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, महामंत्री राजीव खेमका एवं कोषाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं चुनाव अधिकारी गोपाल दास बंसल ने अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।

इन पदाधिकारी ने ली शपथ
कुलवंत मित्तल-अध्यक्ष, राजीव खेमका- महामंत्री, राकेश अग्रवाल -वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र अग्रवाल- उपाध्यक्ष, संजय अग्रवाल- मंत्री, डॉ. हिमांशु अग्रवाल- उप मंत्री सुनील कुमार अग्रवाल- सह मंत्री, मोहनलाल अग्रवाल- कोषाध्यक्ष, समीर अग्रवाल एडवोकेट- अंकेक्षक, जयेश अग्रवाल -संगठन मंत्री एवं अनिल गोयल एडवोकेट -कानूनी सलाहकार।
कार्यकारिणी के रूप में निखिल अग्रवाल, जितेंद्र जैन, अंकुर गर्ग, राजीव बंसल, पंकज अग्रवाल, नितिन बंसल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मुकेश चंद्र अग्रवाल, जतिन गर्ग, सचिन गोयल, विजय सिंघल, संजीव जैन, विकास गर्ग, गौरव गोयल, शेखर अग्रवाल,विनोद कुमार गर्ग एवं सतीश गोयल ने शपथ ली।
विदित हो संगठन के दि वार्षिक चुनाव सदैव आपसी सहयोग एवं सामंजस्य बनाते हुए निर्विरोध संपन्न होते हैं, इसी श्रृंखला में इस बार भी कार्यकारिणी के समस्त नामांकन किए गए प्रत्याशियों में आपसी सहयोग बनाते हुए निर्वाचन किया गया, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष कुलवंत मित्तल को पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया।
कुलवंत मित्तल के अनुसार शीघ्र ही संगठन की महिला इकाई के रूप में अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।





