Agra : अग्रवाल संगठन के चुनाव 10 मई को

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग के दि-वार्षिक चुनाव 2026-28 की अधिसूचना विगत दिवस स्थानीय अतिथिवन में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी गोपाल दास बंसल एवं डॉ सतीश अग्रवाल द्वारा जारी की गई।
निवर्तमान अध्यक्ष कुलवंत मित्तल के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत 23, 24 एवं 25 अप्रैल को प्रातः 10 से 12 बजे तक बी-503, मंगलम स्टेट दयालबाग स्थित चुनाव कार्यालय पर नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे, अंतिम जांच तिथि 26 अप्रैल तथा नामांकन वापसी 28 अप्रैल को होगी! उम्मीदवारों की अंतिम सूची 29 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी तथा 10 मई रविवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक स्थानीय हेम संतुष्टि सेवा आश्रम दयालबाग पर मतदान किया जाएगा! चुनाव परिणाम की घोषणा मतदान के तुरंत बाद ही कर दी जाएगी।
अधिसूचना कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक सुरेश चंद गर्ग , संस्थापक सुरेश अग्रवाल, संरक्षक अनूप अग्रवाल सहित मोहनलाल अग्रवाल, महामंत्री राजीव खेमका, राकेश अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।





