शिक्षा

Agra : अमृतम के बाल संस्कार शिविर में बच्चों ने सीखे जीवन मूल्यों के पाठ

समापन पर सम्मानित हुए प्रतिभागी

मनोहर समाचार, आगरा। भारत विकास परिषद् की ‘अमृतम्’ शाखा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन समारोह कृष्णा बाल विद्या मंदिर, रुनकता में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन बच्चों को प्रमाण पत्र एवं उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने शिविर के दौरान सीखे संस्कार, देशभक्ति गीत, प्रार्थना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। शिविर में 200 से अधिक बच्चों को नैतिक शिक्षा, कला, भारतीय संस्कृति, अनुशासन, योग, प्रार्थना, राष्ट्रभक्ति,नृत्य और सामाजिक मूल्यों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने खेल-खेल में बच्चों को जीवनोपयोगी शिक्षाएं दीं, जिससे उनमें आत्मविश्वास और अच्छे संस्कार विकसित हों।

शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने कहा कि भारत विकास परिषद् द्वारा यह बाल संस्कार शिविर हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की भी आवश्यकता है, क्योंकि यही बच्चे भविष्य में समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव बनेंगे। उन्होंने कहा कि “संस्कारवान बालक ही श्रेष्ठ नागरिक बनकर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।”

समापन अवसर पर शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव सीए विवेक अग्रवाल, अमृतम संरक्षक आर एस गुप्ता, विजय अग्रवाल, संजीव गुप्ता , दीपक भार्गव, शाखा सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला प्रभारी उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, कार्यक्रम के संयोजक संस्कार उपाध्यक्ष गौरव बिंदल, संचिता बिंदल, महेश गोयल, गुंजन गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button