धर्म

Agra : प्रेम और समर्पण की दान लीला से भावविभोर हुए श्रद्धालु

मनोहर समाचार, आगरा। श्री प्रेमनिधि मंदिर में पवित्र पुरुषोत्तम मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को दान उत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी के समक्ष सजे मनोहारी दान मनोरथ के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर दिनभर भक्ति, कीर्तन और दर्शन के उल्लास से गुंजायमान रहा।

मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी और सुनीत गोस्वामी ने बताया कि उत्सव में पुष्टिमार्गीय परंपरा अनुसार दान लीला का भाव साकार किया गया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोपियों से दही, माखन और प्रेम का दान मांगने की अलौकिक लीला का स्मरण कराया गया। सेवायतों ने बताया कि यह उत्सव भक्त के आत्मसमर्पण, अहंकार त्याग और प्रभु के प्रति निष्कलुष प्रेम का प्रतीक है। दान लीला यह संदेश देती है कि जीव का वास्तविक धन प्रभु चरणों में समर्पण ही है।

मंदिर में 17 मई से 15 जून तक पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में प्रतिदिन वर्ष भर के प्रमुख उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। दान उत्सव इसी श्रृंखला का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें ठाकुर जी की मनोहारी सज्जा, विशेष भोग और भावपूर्ण झांकी ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।
इस अवसर की चरण सेवा राजकुमारी गुप्ता द्वारा संपन्न की गई।

आयोजन में वंशिका गोस्वामी, भक्ति गोस्वामी, आशीष वल्लभ पचौरी, रानू पचौरी, आशीष अग्रवाल, सरदार सिंह धाकड़, दीपक प्रजापति, साहिल, अमित शर्मा, दीपक भाटी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button