राज्य

Agra : कुलवंत मित्तल पुनः बने निर्विरोध अध्यक्ष, राजीव खेमका महामंत्री!

श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग के दि-वार्षिक चुनाव संपन्न

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग के दिवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया स्थानीय हेम संतुष्टि सेवा आश्रम सभागार, दयालबाग आगरा पर संपन्न हुई, जिसमें चुनाव अधिकारी गोपाल दास बंसल एवं डॉ सतीश अग्रवाल द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की गई! मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, संरक्षक सुरेश अग्रवाल एवं अनूप अग्रवाल के सानिध्य में संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें कुलवंत मित्तल पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

राजीव खेमका- महामंत्री, राकेश अग्रवाल -वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र अग्रवाल- उपाध्यक्ष, संजय अग्रवाल- मंत्री, डॉ.हिमांशु अग्रवाल- उप मंत्री सुनील कुमार अग्रवाल- सह मंत्री, मोहनलाल अग्रवाल- कोषाध्यक्ष, समीर अग्रवाल एडवोकेट- अंकेक्षक, जयेश अग्रवाल -संगठन मंत्री, एवं अनिल गोयल एडवोकेट -कानूनी सलाहकार निर्वाचित हुए!

वही 18 सदस्य की कार्यकारिणी में निखिल अग्रवाल, जितेंद्र जैन, अंकुर गर्ग, राजीव बंसल, पंकज अग्रवाल, नितिन बंसल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मुकेश चंद्र अग्रवाल, जतिन गर्ग, सचिन गोयल, विजय सिंघल, संजीव जैन, विकास गर्ग, गौरव गोयल, शेखर अग्रवाल,विनोद कुमार गर्ग एवं सतीश गोयल का निर्वाचन संपन्न हुआ!

विदित हो संगठन के दि वार्षिक चुनाव सदैव आपसी सहयोग एवं सामंजस्य बनाते हुए निर्विरोध संपन्न होते हैं इसी श्रृंखला में इस बार भी कार्यकारिणी के समस्त नामांकन किए गए प्रत्याशियों में आपसी सहयोग बनाते हुए निर्वाचन किया गया जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष कुलवंत मित्तल को पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया!

कुलवंत मित्तल के अनुसार शीघ्र ही रविवार को नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button