Agra : इंजी. अजय भार्गव बने प्रथम उपमंडलाध्यक्ष, 100 प्रतिशत मतों से ऐतिहासिक जीत
नैनीताल के भवाली में आयोजित लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 सी 2 की कॉन्फ्रेंस में सर्वसम्मति से चयन, मंडल में खुशी की लहर

मनोहर समाचार, आगरा। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 सी 2 की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस का आयोजन नैनीताल जनपद के भवाली में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सीए लीडर लायन जितेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति रही। सम्मेलन के दौरान दयालबाग, आगरा निवासी इंजी. अजय भार्गव को सत्र 2026-27 के लिए फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (प्रथम उपमंडलाध्यक्ष) पद पर 100 प्रतिशत मतों के साथ निर्वाचित किया गया। उनका यह सर्वसम्मत चयन न केवल उनकी लोकप्रियता का प्रतीक है, बल्कि उनके नेतृत्व और सेवा भावना पर सदस्यों के अटूट विश्वास को भी दर्शाता है।
इस अवसर पर विभिन्न शहरों से आए सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाया। सम्मेलन में संगठनात्मक मजबूती, सेवा गतिविधियों के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर सहित सभी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अजय भार्गव को उनके मनोनयन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।




