धर्म

Agra : मोती कटरा गणगौर मेले में उमड़ा जनसैलाब, आरती, छप्पन भोग और शोभायात्रा ने मोहा मन

मनोहर समाचार, आगरा। मोती कटरा बड़ा सेव चौराहा पर आयोजित ऐतिहासिक श्री गणगौर मेले का शुभारंभ रविवार को आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल द्वारा विधिवत किया गया। इस अवसर पर आगरा महावर वैश्य सभा के तत्वावधान में भव्य आरती एवं 56 भोग के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

मुख्य अतिथि टीएन अग्रवाल ने कहा कि गणगौर मेला आगरा की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समाज को एकता और परंपराओं से जोड़ता है। उन्होंने आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

सभा अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मोती कटरा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 15 ईसर-गौरा के जोड़ों को आकर्षक पोशाक एवं रत्न-जटित आभूषणों से सजाया गया। इनका श्रृंगार देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम के अंतर्गत बैंड-बाजों के साथ विशाल और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ईश्वर-गौरा के सुसज्जित जोड़ों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्राचीन कुआं, मोती कटरा पर जल पिलाने के लिए ले जाया गया। पूरे मार्ग में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री शरण गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता आ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button