धर्म

Agra : लक्ष्मी नारायण शोभायात्रा से दिया एकजुटता का सन्देश

लक्ष्मी नारायण भगवान के जयकारो से गूंजा ताजगंज

श्री लक्ष्मीनारायण कुशवाह समाज सेवा समिति ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

मनोहर समाचार, आगरा। सामाजिक समरसता, एकजुटता और सनातन धर्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सालों पहले शुरू हुई प्राचीन लक्ष्मीनारायण भगवान की शोभायात्रा में कुशवाह समाज की मेहनत व प्रयासों का परिणाम सोमवार को उस समय नजर आया, जब श्री लक्ष्मीनारायण कुशवाह समाज सेवा समिति ने ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों की स्वर लहरियां के बीच धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। इसमें शामिल कुशवाह समाज का हर खासो-आम उत्साहित था। यात्रा की शुरुआत विधायक भगवान सिंह कुशवाह, सपा जिलाश्यक्ष उदल सिंह कुशवाह, सपा एत्मादपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखा कर किया।

अध्यक्ष अजित कुशवाह ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर 470 वर्ष पुराना है। पूर्वजो के समय से निरंतर ये शोभायात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल दो घोड़े, बैंड और बग्गी पर सवार सजे-धजे गणेश, श्रीराम चंद्र, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन, सीता, महादेव और राधा-कृष्ण के स्वरूप में बच्चो की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अंत में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी का डोला रहा।

महामंत्री केदारनाथ कुशवाह ने बताया कि ताजगंज हरजुपुरा स्थित माँ दुर्गा मंदिर से यात्रा शुरू होकर श्याम लाल मार्ग, पुरानी मंडी, तांगा स्टेण्ड, ताजमहल के पश्चमी गेट होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पहुंच कर संम्पन्न हुई। शोभायात्रा ताजगंज में जहां से गुजरी, पुष्प वर्षा और आरती से भव्य स्वागत हुआ।शाम को समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह के समापन में मंच से यात्रा में स्वरूप बने बच्चो को पुरस्कृत महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button