शिक्षा

Agra : भक्ति की शक्ति और देशभक्ति पर नौनिहालों के मर-मिटने के जज्बे ने किया मंत्रमुग्ध

सिकन्दरा किड्जी के वार्षिकोत्सव में नन्हें मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुति और रचनात्मकता देख भावविभोर हुए अभिभावक व अतिथि

मनोहर समाचार, आगरा। ईश्वर की भक्ति के साथ मां भारती पर मर मिटने के लिए दिलों में देशभक्ति का जज्बा भी था। किड्जी सिकन्दरा के वार्षिकोत्सव में नन्हें मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने हर दिल में जगह बना ली। राक्षस रक्तबीज वध की प्रस्तुति ने अधर्म व धर्म की विजय तो वहीं शिव द्वारा शक्ति को शांत करने का मंचन शिवशक्ति के सृष्टि के प्रथम प्रेम की गाथा सुना रहा था। ऑपरेशन सिन्दूर की प्रस्तुति ने आंखों को पानी से भरने के साथ देश के प्रति मर मिटने की भावना को जगा दिया।

कुछ इसी अनोखे अंदाज में किड्जी सिकन्दरा के वार्षिकोत्सव का आयोजन ज्ञानव इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड, शास्त्रीपुरम में आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ विघ्नविनाशक श्रीगणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) सौरभ गुप्ता, एसपी सिंह बघेल, मधु बघेल ने किया। अतिथियों ने कहा बच्चों का आत्मविस्वास बढ़ाने के साथ रचनात्मकता व कलात्मकता को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन बेहतर मंच हैं। कार्यक्रम के प्रारम्भ में बच्चों ने गणेश वंदना फिर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वीर सम्भाजी की वीरगाथा और पंचतत्वों पर आधारित प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी।

अतिथियों का स्वागत निदेशक संतोष दुआ, सुभाष दुआ, मयंक दुआ, प्रधानाचार्य सुरभि दुआ, रंजीता रानी, सीबी जेडली ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। संचालन ज्योति व सना ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रोहित कत्याल ,धर्मेन्द्र यादव, विनय लूथरा,मोहित कत्याल,अहमद अली, संजीव कटियार, अनिरुद्ध गुप्ता, नदीम अहमद, पवन कुमार शर्मा, प्रिया लूथरा, मुक्ता कत्याल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button