राष्ट्रीय

Agra : गणतंत्र दिवस पर लॉयंस क्लब कॉनरॉय ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मनोहर समाचार, आगरा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कमला नगर स्थित डीडी सुइट्स में लॉयंस क्लब कॉनरॉय द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय लॉयन अजय भार्गव रहे।

मुख्य अतिथि अजय भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इससे न केवल ज़रूरतमंदों को जीवनदान मिलता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी प्रबल होती है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए लॉयंस क्लब कॉनरॉय की सराहना की।

क्लब अध्यक्ष विशाल सिंघल, सचिव संजय गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉयंस क्लब कॉनरॉय द्वारा प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो विभिन्न अस्पतालों और ज़रूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर रूपाली गर्ग, सौम्या गुप्ता, निशेष, रोहित अग्रवाल, अंकुश बंसल, प्रशांत गर्ग, निखिल, शरद महेश्वरी, सौरभ अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, आकाश, प्रमेंद्र, नेहा, रेखा आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button