
मनोहर समाचार, आगरा। फुटवियर एवं चर्म निर्यात परिषद के चेयरमैन पूरन डावर ने पुलिस प्रशासन और सरकार की सुरक्षा के प्रति बद्धता पर आभार व्यक्त किया। रविवार रात रोजर फैक्ट्री में हुई घटना का आगरा पुलिस ने मात्र तीन दिनों के भीतर सफल खुलासा करते हुए पूरी नकदी, बहुमूल्य आभूषण एवं चाँदी के बर्तन बरामद कर लिए हैं। इस उल्लेखनीय कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के सशक्त नेतृत्व एवं गहन निर्देशन की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
आपको बतादें मामले के त्वरित समाधान में एसीपी अक्षय मोरडियाक, एसीपी आदित्य तथा थाना प्रभारी सिकंदरा त्रिपाठी द्वारा दिन-रात किए गए अथक प्रयास निर्णायक सिद्ध हुए। पुलिस की पेशेवर कार्यशैली और समयबद्ध कार्रवाई ने एक बार फिर आमजन एवं उद्योग जगत का विश्वास मजबूत किया है।
यह कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसकी बदौलत उत्तर प्रदेश आज सुरक्षित औद्योगिक वातावरण वाला राज्य बनकर उभरा है।





