Agra : चैम्बर के वार्षिक चुनाव की हुई घोषणा 14 मार्च को अग्रवन में
वोटिंग का समय होगा प्रातः 10.30 बजे से 3.00 बजे तक

-10 फरवरी तक सदस्यता शुल्क जमा करने पर ही लड़ा जा सकता है चुनाव
-अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी को पर्चा दाखिल करते समय शपथ पत्र देना होगा कि वह किसी अन्य संस्था के पद पर नहीं है और न हीं किसी राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारी है
मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर सभागार में पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें चैम्बर के संविधान के नियमानुसार चुनाव कराने पर चर्चा की गयी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं चेयरमैन चुनाव समिति मनीष अग्रवाल एवं चुनाव समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस वर्ष चैम्बर के 2026-27 के कार्यकारिणी के चुनाव दिनांक 14 मार्च 2026 दिन शनिवार स्थान अग्रवन में प्रातः 10.30 बजे से 3.00 बजे तक कराया जाना सुनिश्चित किया गया है।
चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी के चुनाव हेतु वार्षिक चुनाव की सूचना सदस्यों को समय से प्रेषित करने तथा चैम्बर के एक अध्यक्ष पद, दो उपाध्यक्ष पद, एक कोषाध्यक्ष पद तथा 14 समूहों में निर्वाचन कराया कराया जाना है चैम्बर की कार्यकारिणी के 14 समूहों में निर्वाचित होने वालों सदस्यों की संख्या निम्नप्रकार हैंः-
समूह संख्या 1 (FOUNDRY CASTINGS – FERROUS/NON-FERROUS, ROLLING MILLS ETC.) में 2
समूह संख्या 2 (DIESEL ENGINES, GENERATORS AND PUMPS MFRS./RELATED SPARES) में 2
समूह संख्या 3 (COLD STORAGE AND FOOD PROCESSING) में 2
समूह संख्या 4 (FOOTWEAR & COMPONENTS MANUFACTURERS) में 5
समूह संख्या 5 में (OTHER MANUFACTURERS INCLUDING SCIENTIFIC & SURGICAL APPLIANCES & JEWELLERS) में 2
समूह संख्या 6 (TRADERS) में 4
समूह संख्या 7 (HOTELS, RESTAURANTS, TOUR OPERATORS AND HANDICRAFT (MFG. & EMPORIUM), TEXTILES, CARPET & DURRIES) में 1
समूह संख्या 8 (IT INDUSTRY, ELECTRONICS AND ELECTRICALS) में 1
समूह संख्या 9 (CEMENT, FERTILIZERS, CHEMICALS AND PESTICIDES, PLASTIC & RUBBER) में 3
समूह संख्या 10 (PRINTERS/PUBLISHERS & TRADERS OF STATIONERY ITEMS PACKAGING) में 2
समूह संख्या 11 (REAL ESTATE DEVELOPERS, BUILDERS) में 1
समूह संख्या 12 (SERVICE PROVIDERS, PROFESSIONALS & OTHERS) में 2
समूह संख्या 13 (JEWELLERS AND IMITATION JEWELLERY, (MANUFACTURERS & TRADERS) में 4
समूह संख्या 14 (TEXTILES, CARPET, DURRIES, AND CLOTH MERCHANTS) में 1
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष एवं चेयरमैन चुनाव समिति मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेन्द्र कुमार सिंघल उपस्थित रहे।





