Agra : मैट्रो लाइन्स पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था न होना दुर्भाग्यपूर्ण
रेडियेशन को कम करने के लिये लगाये जाये बायोलॉजीकल प्लांट

मैट्रो लाइन्स पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था किये जाने की चैम्बर ने की मांग
प्रत्येक फैक्ट्री में दो पेड लगाने का चैम्बर चलायेगा अभियान
अम्बेड्कर पुल को चैम्बर को गोद लेने उसको पर्यावरण के अनुकूल बनाने व लाइट आदि की 3डी डिजाइन पर किया गया मंथन
वाहन चालाकों द्वारा उत्तरी बाईपास का नहीं किया जा रहा है प्रयोग
मनोहर समाचार आगरा। चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल द्वारा बैठक में श्हर के पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
राहुल राना ने बताया आगरा में मैट्रो लाइन्स का बिछाया जाना बहुत ही स्वागत योग्य कदम है, परन्तु आगरा मेट्रो लाइन के निर्माण के दौरान रेन वाटर हार्वेस्टिंग की समुचित व्यवस्था न किए जाना अत्यन्त ही दुर्भाग्यपूर्ण है। चैम्बर द्वारा मांग की कि मेट्रो लाइन के नीचे एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में वर्षा जल को नालियों में बहने से रोकने के लिए वैज्ञानिक एवं प्रभावी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जाना चाहिए। इससे भूजल स्तर में सुधार होगा तथा वर्षा जल का संरक्षण भी किया जा सकेगा।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि चैम्बर द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “प्रत्येक फैक्ट्री में कम से कम दो पेड़” लगाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों को अपने परिसरों एवं आसपास हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि गत दिनों चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी से भेंट के दौरान अम्बेडकर पुल से जमुना किनारे पर उतरते हुए चौक को चैम्बर को गोद देने हेतु अनुरोध किया गया था जिसमें चैम्बर ने जिलाधिकारी आगरा को उसका सौन्यदर्यीकरण हरित क्षेत्र विकसित करने, पौधारोपण करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था कर उसका रख-रखाब करने का आश्वासन दिया गया था। जिलाधिकारी द्वारा चैम्बर को प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए उसकी 3डी डिजायन प्रेषित करने के लिये कहा गया था। उन्होने कहा कि बैठक में उक्त चौक 3डी डिजायन पर गहन मंथन किया गया तथा उक्त 3डी डिजायन के फाइनल होते ही चैम्बर द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रेषित किया जायेगा।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि रेडियेशन को कम करने के लिये सभी को बॉयलोजिकल पौधे लगाये जाने चाहिये तथा ऐसे स्थान जहाँ बडे-बडे टॉवर स्थापित हैं वहाँ पर रेेडियेशन मेजर उपकरण का उपयोग कर बॉयलोजिकल पौधे लगाकर रेडियेशन को कम करने की ओर कार्य किया जाना चाहिये।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सदस्य राजीव सक्सेना, जयकिशन गुप्ता, नीरज गुप्ता, सुशील बंसल उपस्थित रहे।





