Agra : भक्ति भाव के साथ महिलाओं ने सजाये कलश
विख्यात कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय बहायेंगे भक्ति की धारा

मनोहर समाचार, आगरा। बल्केश्वर महादेव मंदिर भक्ति गीतों से गुंजायमान हो गया। कलश सज्जा के साथ महिलाओं ने निकाली जाने वाली कलश यात्रा की तैयारियां कर लीं, वहीं पंडाल भी सज कर तैयार हो गया। बल्केश्वर महादेव मंदिर में भक्तिमय माहौल था। सैकड़ों महिलाएं वहां एकत्र हुईं और उन्होंने कलश सजाए। उन पर कलावा बांध कर चुनरी से सजाया और एक-एक कलश पर श्रीफल रखा। इस दौरान महिलाएं राधा-कृष्ण और भोलेनाथ के भजन गा रही थीं।

कलश सज्जा के दौरान वैभवी पांड्या, श्रुति पांड्या, मनीषा अग्रवाल, सीमा सिंघल, चंचल अग्रवाल, सपना अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, पूजा जैन, शिवानी, संतोष शर्मा श्वेता शर्मा, मालती, सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल ने बताया कि रविवार को प्रातः 7.30 बजे बल्केश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई बल्केश्वर पार्क पहुंचेगी, जिसका स्थान-स्थान पर स्वागत होगा। उसके बाद बल्केश्वर पार्क में रविवार को शाम चार बजे से ही विख्यात कथा वाचक इंद्रेश जी द्वारा कथा श्रवण करायी जाएगी, जो 6 जून तक होगी। इस दौरान अनेक अन्य संतों के आगमन की भी संभावना है।”





