राजनीति

Agra : सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी को अखिलेश करें बर्खास्त-विख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविन्द मिश्र

डॉ. अरविन्द मिश्र विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद

मनोहर समाचार, आगरा। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमारी भाटी की ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी को लेकर जहां पूरे देश में आक्रोश है, तो वहीं विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजकुमार भाटी की बदजुवानी पर उन्हें आड़े हाथों लिया है। साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मांग की है कि ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलने वाले राजकुमार भाटी को तत्काल बर्खास्त करें।

राजकुमार भाटी अभी नहीं इससे पहले भी ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करते आए हैं। उनकी फितरत ब्राह्मण और सनातन विरोधी है। ऐसे बदजुबान लोगों को पाल रही सपा का चेहरा जनता भलीभांति देख रही है। इसका जवाब जनता और ब्राह्मण समाज सपा को अवश्य देगा। 2027 का चुनाव नजदीक है।

आपको बतादें कि ब्राह्मणों के भारी विरोध को देखते हुए राजकुमार भाटी ने बिना शर्त माफी मांग ली है। लेकिन इससे उसकी मंशा साफ जाहिर हो जाती है। अगर अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी को पार्टी से बर्खास्त नहीं किया, तो उन्हें 2027 में इसमें परिणाम भुगतने होंगे।

एक ओर अखिलेश यादव भी ब्रह्मणों के धुर विरोधी रहे हैं, लेकिन जैसे ही 2027 करीब आ रहा है, उनके स्वर बदल गए हैं और कह रहे हैं कि जो ब्राह्मण कहेंगे, हम वही करेंगे। ये केवल एक चुनावी शिगूफा है। ऐसे में राजकुमार भाटी का बदजुवानी ये जाहिर करती है कि सपा ने मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते सनातन, ब्राह्मण और क्षत्रिय विरोधी होने का तमका भी हासिल कर लिया है। जो भविष्य में सपा के लिए खतरे की घण्टी से कम नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button