धर्म

Agra : श्रीमद्भगवत गीता के 18 अध्याय के पाठ कर मनायी गीता जयन्ती

-14 दिसम्बर को सूरसदन में होगा गीता ओलम्पियाड का आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। संयमित जीवन के साथ मेहनत और कर्मप्रधानता का ज्ञान देने वाली श्रीमद्भगवत गीता का आज ही के दिन लगभग पांच हजार वर्ष पहले श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था। इसीलिए शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष माह की एकादशी को मोक्षदा एकादशी भी कहा जाता है। मोक्षता एकादशी के दिन ही मोक्षप्रदायी गीता का अवतरण हुआ। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (स्कॉन) में मोक्षदा एकादशी व गीता जयन्ती के पावन पर्व को भक्तिभाव के साथ मनाते हुए यह जानकारी मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने दी।


हरे राम-हरे कृष्णा… संकीर्तन के साथ भव्य फूल बंगले का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा व बलभद्र को लाल रंग की पोशाक से श्रंगारित किया गया। संध्या काल में गीता के 18 अध्यायों के श्लोक का संस्कृत में पाठ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। गीता जयन्ती के मौके पर मंदिर व मंदिर के श्रद्धालुओं द्वारा श्रीमद्भगवत गीता का दान भी किया गया, जिससे मोक्षदायनी गीता का प्रचार प्रसार हो। नई पीढ़ी इसे पढ़े और सद्मार्ग के रास्ते पर चले। अच्छे कर्म करके अच्छे मनुष्य बनें। इसके लिए जीवन में संयम का होना बहुत आवश्यक है।

अरविन्द प्रभु ने बताया कि “14 दिसम्बर को सूरसदन में गीता ओलम्पियाड समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के लगभग 200 स्कूलों के विद्यार्थियों के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।”

इस अवसर पर मुख्य रूप से इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, सुशील अग्रवाल, सुनील मनचंदा, संजीव मित्तल, संजीव बंसल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, हरिदास, अदिति गौरांगी, शाश्वत नन्दलाल, ज्योति बंसल, संजय कुकरेजा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button