स्वास्थ्य

Agra : अग्रमिलन महिला समिति का मातृ दिवस समारोह रहा यादगार

मातृत्व के सम्मान में सजा उल्लास का मंच

मनोहर समाचार, आगरा। ‘अग्रमिलन महिला समिति, कर्मयोगी एक्सटेंशन द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कमला नगर स्थित बीबी ग्रैंड होटल में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ में सभी महिलाओं का रोली-तिलक एवं पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि मानसी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रिशिता एवं संस्था की संस्थापिका पार्षद कंचन बंसल ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात समिति की सभी सदस्याओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में सुहानी अग्रवाल ने गणेश वंदना पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक आभा प्रदान की। इसके बाद महिलाओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्यों ने समारोह में उल्लास और उमंग का वातावरण बना दिया।

महिलाओं के मनोरंजन हेतु विभिन्न रोचक 30 सेकंड गेम्स का आयोजन भी किया गया, जिनमें प्रश्नोत्तरी राउंड, तम्बोला एवं पंक्चुअलिटी गेम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
मुख्य अतिथि मानसी अग्रवाल ने कहा कि मातृ शक्ति समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा है और ऐसे आयोजन महिलाओं को सम्मान एवं आत्मीयता का मंच प्रदान करते हैं। संस्था की संस्थापिका पार्षद कंचन बंसल ने कहा कि अग्रमिलन महिला समिति सदैव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर शिल्पी गर्ग, आशी गर्ग, कविता गर्ग, ममता अग्रवाल, ज्योति मित्तल, इंदु, प्रीति गोयल, पायल सिंघल, संगीता अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button