राष्ट्रीय
Agra : श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं प्रसादी वितरण

मनोहर समाचार, आगरा। श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति द्वारा मोतीगंज स्थित समिति कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत प्रसादी वितरण किया गया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल, महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीनाथ बंसल एवं कृष्ण कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष मयंक मंगल, अखिलेश गोयल, अखिल मंगल, मोहित गर्ग, राकेश कुमार, मनोज अग्रवाल, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।





