Agra : पीएम मोदी के जीवन में ग्रहों ने बदली भविष्य की तस्वीर
क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ख्याति में लग सकता है ब्रेक?

मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र समय-समय पर महँ हस्तियों की कुंडली का आंकलन कर उनके जीवन होने वाली घटनाओं पर अपना ज्योतिषीय भविष्य दर्शन प्रस्तुत करते रहते हैं। वर्ष 2026 से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुंडली की गणना करने के बाद उन्होंने सनसनीखेज परिवर्तन के संकेत दिए हैं। आइये जानते हैं पीएम मोदी के भविष्य का रहस्य…।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुंडली को ज्योतिषी दृष्टि से देखने पर इनकी जन्म लग्न वृश्चिक है, लग्न में चंद्रमा नीच का हो कर मंगल के साथ बैठा है, चतुर्थ भाव में बृहस्पति बैठा है। पंचम भाव में राहु बैठा है और दशम भाव में शुक्र और शनि विराजमान है, 11वें भाव में केतु, सूर्य, बुध, विराजमान हैं।
वर्तमान समय में इनकी 3 दिसंबर 2020 से 3 दिसंबर 2027 तक मंगल की महादशा चल रही है मंगल की महादशा में शुक्र का अंतर 28 दिसंबर 2026 तक चलेगा। शुक्र में सूर्य का प्रत्यंतर 29 जनवरी 26 तक चल रहा है। तत्पश्चात 3 मार्च 2026 तक चंद्रमा चलेगा।
वर्तमान समय में ग्रह गोचर स्थिति देखने पर पता चलता है की इनकी जन्म कुंडली के तृतीय भाव में मंगल 16 जनवरी 2026 से मकर राशि में उच्च का हो कर सूर्य, बुध, शुक्र के साथ है,चतुर्थ भाव में राहु , पंचम भाव में शनि गोचर कर रहा है और बृहस्पति अष्टम भाव में,केतु दशम भाव में गोचर कर रहा है। सूर्य का बुध शत्रु है। चन्द्र का मंगल शत्रु है , शनि का बृहस्पति शत्रु है। मंगल का राहु शत्रु है।
इनकी जन्म कुंडली में सूर्य दशम भाव का स्वामी है जो शुक्र और शनि के साथ बैठा है। जिस पर चतुर्थ भाव में बैठे बृहस्पति की भी दृष्टि है। इनकी जन्म के चतुर्थ भाव गोचर कर रहे राहु की दृष्टि भी दशम भाव पर है। इनकी जन्म कुंडली में 16 जनवरी से अपनी उच्च राशि मकर में गोचर कर रहे मंगल की अष्टम दृष्टि भी दशम भाव एवं दशमेश सूर्य पर पद रही है।
इनकी जन्म कुंडली, महादशा, अन्तर दशा, प्रत्यंतर दशा और ग्रह गोचर देखने पर पता चल रहा है कि आने वाले समय में इनकी पार्टी, सरकार, और इनके कार्य क्षेत्र एवं जीवन में कुछ गंभीर समस्याएं और जनविरोध देखने को मिलेगा। मोदी जी की 3 दिसम्बर 2027 से 3 दिसंबर 2045 तक राहु ग्रह की महादशा चलेगी। यह समय मोदी के लिए बहुत खराब रहेगा मानो जैसे सूर्य अस्त होने वाला हो। मोदी जी को कोई भी बड़ा निर्णय सोच समझ कर लेना होगा अन्यथा इनकी प्रतिष्ठा को बड़ी हानि हो सकती है।
मोदी जी की जन्म कुंडली के अनुसार जनता में भ्रम फैल सकता है। अथवा जनता भ्रमित हो सकती है।
डॉ. अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष संस्थान
संजय प्लेस, आगरा
मोबा.-9412343560




