धर्म
-
Agra : फूलों और गुलाल की बौछार के बीच आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन का होली मिलन समारोह आयोजित आगरा। आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन द्वारा रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के कपड़ा व्यापारियों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर, गुलाल उड़ाकर तथा फूलों की वर्षा के बीच होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान पूरा वातावरण रंगों, खुशियों और भाईचारे के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के दर्शन एवं पूजन के साथ हुई। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आरती उतार कर शुभारंभ किया । इसके बाद सभी व्यापारियों ने एक-दूसरे का चंदन और गुलाल लगाकर स्वागत किया। फूलों की होली और गुलाल की बौछार के बीच सभी ने होली के पारंपरिक गीतों के साथ आनंद लिया। साथ ही उपस्थित लोगों के लिए ठंडाई एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई, जिसकी ठंडक एवं स्वाद ने होली मिलन समारोह के उत्साह को और बढ़ा दिया। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज और व्यापारिक समुदाय के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं तथा सभी को एक साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं। महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि संस्था इस वर्ष अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रही है। संस्था की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर यह 50वां होली मिलन समारोह आयोजित करना सभी सदस्यों के लिए विशेष गर्व और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से व्यापारियों के हितों के लिए कार्य कर रही है और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी करती रही है। इस अवसर पर महामंत्री संजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, उपाध्यक्ष माधव प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष एवं (संयोजक) बृज किशोर अग्रवाल, मंत्री एवं (संयोजक )राजीव कुमार गुप्ता, मंत्री विष्णु भगवान जैन आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर में आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित सदस्य।
मनोहर समाचार, आगरा। आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन द्वारा रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया…
Read More » -
Agra : बिजली घर शिवाजी मार्केट में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया होली मिलन समारोह
मनोहर समाचार, आगरा। बिजली घर स्थित शिवाजी मार्केट, ब्लॉक नंबर-5 के व्यापारियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह…
Read More » -
Agra : शिवाजी मार्कीट एसोसिएशन में होली उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया
मनोहर समाचार, आगरा। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा होली का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…
Read More » -
Agra : सीनियर सिटीज़नों के सम्मान में होली मिलन समारोह, बच्चों ने पेश की मिसाल
मनोहर समाचार, आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित निखिल गार्डन कॉलोनी में होली के पावन अवसर पर सीनियर सिटीज़नों के सम्मान में…
Read More » -
Agra : भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ श्रीराम कथा का मंगल कार्य
-चित्रकूट के स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज करेंगे श्रीराम की महिमा का वर्णन मनोहर समाचार, आगरा। संगीतमय दोहे व चौपाईयों…
Read More » -
Agra : दिगनेर में बरसाने की तर्ज पर खेली गई ऐतिहासिक लठमार होली
मनोहर समाचार, आगरा। शमसाबाद रोड स्थित ग्राम दिगनेर में गुरुवार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ ऐतिहासिक लठमार होली…
Read More » -
Agra : पुष्पों से चैतन्य महाप्रभु का हुआ अभिषेक, हरिनाम संकीर्तन पर झूमें भक्त
मनोहर समाचार, आगरा। चैतन्य महाप्रभु के प्रकाट्योत्सव के उपलक्ष्य में आज गौर आविर्भाव महोत्सव कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (Isckon)…
Read More » -
Agra : रिवाज संस्था ने किया होली महोत्सव “रंगोत्सव” का भव्य आयोजन
मनोहर समाचार, आगरा। होटल आशादीप, भगवान टॉकीज में रिवाज संस्था परिवार आगरा द्वारा होली महोत्सव “रंगोत्सव” अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता…
Read More » -
Agra : इस्कॉन मंदिर में उड़े होली के रंग, भगवान जगन्नाथ की भक्ति के संग
मनोहर समाचार, आगरा। इस्कॉन मंदिर में होली के खूब रंग उड़े। भक्तों द्वारा चुकन्दर, पालक, हल्दी आदि से तैयार हर्बल…
Read More » -
Agra : गौशाला में गूंजा ‘जय श्री राम’ का स्वर, सुंदरकांड पाठ से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
मनोहर समाचार, आगरा। वाटर वर्क्स स्थित गौशाला में छठवें मासिक सुंदरकांड का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में…
Read More »
