Agra : स्पाइसी शुगर ने सजाया बारिश की रिमझिम में आत्मीयता, मुस्कान और दोस्ती का खूबसूरत उत्सव
रोचक खेलों, सवाल-जवाब और सम्मान समारोह के बीच खुद से प्रेम करने व जीवन को सकारात्मकता से जीने का लिया संकल्प

मनोहर समाचार, आगरा। स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा सोमवार को होटल हॉलीडे इन में “आओ एक-दूजे को जानें” विषय पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस आयोजन में सदस्यों ने मनोरंजक गतिविधियों, रोचक खेलों और आत्मीय संवाद के माध्यम से एक-दूसरे को और बेहतर ढंग से जाना। कार्यक्रम का माहौल उस समय और भी खुशनुमा हो गया जब मजेदार सवालों की बौछार के साथ समस्याओं पर हल्के-फुल्के अंदाज में चर्चा हुई और पूरा सभागार ठहाकों व हंसी की फुलझड़ियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ चांदनी ग्रोवर ने सभी सदस्यों का स्वागत कर किया। संस्था की संस्थापक पूनम सचदेवा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा, “”हम ही हम हैं तो क्या हम हैं, तुम ही तुम हो तो क्या तुम हो। बात तब है जब हम में तुम हो, और तुम में हम हो।” इन पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने सभी को एक-दूसरे को समझने, स्वीकार करने और आत्मीय संबंधों को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की थीम के अनुरूप ऐसे अनेक मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यक्तित्व, रुचियों और विचारों को नजदीक से जाना।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। सर्वसम्मति से ‘स्टार ऑफ द मंथ’ का सम्मान रेणु लांबा और माला खेरा को प्रदान किया गया। इसके अलावा शॉपिंग क्वीन का खिताब गरिमा हेमदेव, सेल्फी क्वीन श्वेता, फैशन दीवा पल्लवी, एनर्जी बॉम्ब शिखा जैन, ट्रैवल क्वीन रिम्पी, ड्रामा क्वीन मंजरी, पॉजिटिव सोल पुष्पा, हेल्पिंग हार्ट सिमरन तथा ऑलवेज स्माइलिंग का सम्मान कोमिला धर को दिया गया।
समापन अवसर पर पूनम सचदेवा ने सभी सदस्यों को स्वयं से प्रेम करने, अपने व्यक्तित्व का सम्मान करने तथा जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं से प्रेम करना सीखता है, तभी वह दूसरों के जीवन में भी खुशियां बांट सकता है।
कार्यक्रम में आस्था, आकांक्षा, डॉली, गरिमा, हरमीत, पूजा लूथरा, कविता अग्रवाल, नेहा, पायल, रानी, ऋचा, ऋतु, याशी आदि उपस्थित रहीं।





