राज्य

Agra : वृक्षारोपण कर सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल समिति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मनोहर समाचार, आगरा। सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल समिति द्वारा बालूगंज स्थित अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं फुटवेयर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डाबर ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालातों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर उनकी देखभाल करनी चाहिए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल समिति स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही है। वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और शहर को हराभरा बनाने में योगदान देना है।

समिति के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल ने उच्चशिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व उपाध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी ने संरक्षक पूरन डाबर का पटका पहनाकर स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर समिति के सचिव सी.के. रस्तोगी, सह सचिव रवि दुबे सहित शारिक इकबाल, मनीष हरजानी, जगदीश मीरचंदानी, सूर्यप्रकाश मदनानी, कपिल पंजवानी, तरुण हरजानी, संक्रेश शर्मा, जितेंद्र तुलसानी, आशु मूलचंदानी, नितिन राजवानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button