Agra : राम सुमिर ले ध्यान लगा रे, छोड़ जगत के काम रे
श्री हरिकृष्ण वृद्धजन सम्मान भवन में पुरुषोत्तम अधिक मास के शुभ अवसर पर 'सनातन भक्ति संगीत संध्या' का आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध जन सम्मान समिति एवम् सुभारत संगीत निकेतन, सिकंदरा के संयुक्त तत्वावधान में पवित्र पुरुषोत्तम अधिक मास के शुभ अवसर पर “सनातन भक्ति संगीत संध्या” की श्रृंखला का पहला भव्य आयोजन श्री हरिकृष्ण वृद्ध जन सम्मान भवन, पश्चिम पुरी सिकंदरा में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वृद्धजन सम्मान समिति के संस्थापक एवं सेवा प्रमुख डॉ. गिरीश सी. गुप्ता जी एवं सुभारत संगीत निकेतन के संस्थापक पंडित देवाशीष गांगुली और मुख्य अतिथि डॉ. बी. डी. अग्रवाल सहित मंजू गुप्ता, मीता गांगुली, देवाशीष रत्ना चैटर्जी, समृद्धि सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन एवम् माल्यार्पण के साथ हुआ।
सनातन भक्ति संगीत संध्या कार्यक्रम में पंडित देवाशीष गांगुली “संगीतेश” के निर्देशन में हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख, आर्य समाज और राधा स्वामी सत्संग आदि सभी मतों के विभिन्न सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की। देवाशीष गांगुली और साथी कलाकारों ने यह भजन सुनाकर सबको भक्ति भाव में डुबो दिया-
“तेरे मन में राम, तन में राम,
रोम रोम में राम रे,
राम सुमिर ले ध्यान लगा रे,
छोड़ जगत के काम रे…!”
प्रस्तुति देने वालों में संगीत डिप्लोमा के विद्यार्थी कलाकारों में जूनियर डिप्लोमा की सविना खान, राजेश कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, रागिनी जैन, प्रतीक्षा जैन, निशा गोस्वामी, निखिल कुलश्रेष्ठ, करीना गोयल, सरदार अमनदीप सिंह, वैभव शर्मा, भव्यांश गोयल, कपिल सागर, शांभवी ठाकुर, उत्कर्ष तिवारी आदि शामिल थे। सीनियर डिप्लोमा की चित्रा गोयल, अयान खां, विदिशा शांत, प्रशांत परिहार, महिमा सत्संगी, अमिता शांत, संगीत प्रभाकर डिप्लोमा की समृद्धि सिंह कोषाध्यक्ष, आदित्य सिंह राणा सह सचिव, अरमा कुमारी और पूजा अग्रहरि ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर लिया। विशेष प्रस्तुति में पंडित देवाशीष गांगुली, आकाशवाणी की कलाकार और सह संस्थापिका मीता गांगुली, आकाशवाणी की उद्घोषिका और मंच संचालिका डॉ. वैशाली शर्मा ने भक्ति संगीत के गायन से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पुष्पांजली नर्सिंग स्कूल की छात्राओं और शिवानी ने भी सुंदर भजन प्रस्तुत किए।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार डॉ. महेश धाकड़, राजेश गुप्ता, जेपी शर्मा, तरुण राज, एसके गुप्ता, रामेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, कमलदीप, विजय पाठक सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।





