अंतर्राष्ट्रीय

Agra : न्यूयॉर्क में पेंट व्यापारियों को समाज सेवा की प्रेरणा प्रदान करेंगे आगरा के समाजसेवी गोयल दंपत्ति

अमेरिका में भी गूँजेगा 'हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ' और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा

-12 मई से आयोजित छह दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार में सपत्नीक सहभागिता करेंगे समाजसेवी-उद्यमी पार्षद मुरारीलाल गोयल, उल्लेखनीय योगदान के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

मनोहर समाचार, आगरा। आगरा की तर्ज पर अब अमेरिका में भी ‘हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा गूँजेगा। आगरा के समाजसेवी गोयल दंपति न्यूयॉर्क में भारत और भारत से बाहर के शीर्ष 111 पेंट व्यापारियों को जीवन-रक्षा के संदेश के साथ समाजसेवा की प्रेरणा प्रदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सेवा आगरा, विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, अग्रवाल सम्मेलन और नेशनल चैंबर सहित अनेक सामाजिक धार्मिक और औद्योगिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी-उद्यमी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले 12 से 17 मई तक न्यूयॉर्क (अमेरिका) में कंसाई नैरोलैक पेंट द्वाराआयोजित छह दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन गोयल के साथ सहभागिता करेंगे।

सोमवार को न्यूयॉर्क के लिए दिल्ली एयरपोर्ट रवाना होने से पूर्व पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि वे सेमिनार में पेंट व्यापारियों को जीवन-रक्षा की मुहिम में आगे आने की अपील करते हुए हर व्यापारी को अपनी आय में से कुछ हिस्सा वंचितों, जरूरतमंदों और समाज के हित में खर्च करने का संदेश देंगे।

गौरतलब है कि इस सेमिनार में श्री मुरारी लाल गोयल और समाज सेवा में उनके कंधे से कंधा लगाकर जुटी रहने वालीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन गोयल को भी समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

आगरा की बेहतरी के लिए करेंगे कई स्थलों का भ्रमण*
गोयल दंपति वहाँ टाइम्स स्क्वेयर, ब्रुकलिन ब्रिज, मैनहैटन ब्रिज, वॉल स्ट्रीट, 9 /11 मेमोरियल, यूएन हेडक्वार्टर, जनरल असेंबली बिल्डिंग, लिबर्टी स्टेट पार्क, स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी, मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम आदि स्थलों का भ्रमण करते हुए वहाँ की स्वच्छता, ड्रेनेज व्यवस्था, कूड़ा संग्रह व स्मार्ट सिटी आदि की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी करेंगे ताकि उस आधार पर नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य होने के नाते आगरा के लिए भी कुछ बेहतर प्रस्ताव सदन में रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button