Agra : अग्रवाल संगठन दयालबाग कार्यकारिणी का विदाई समारोह संपन्न

मनोहर समाचार, आगरा । श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग की दि-वार्षिक कार्यकारिणी 2024-26 का विदाई समारोह स्थानीय अतिथिवन में आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, चुनाव अधिकारी गोपालदास बंसल, डॉ. सतीश अग्रवाल ने विगत 2 वर्ष की कार्यकारिणी को दुपट्टा पहना कर विदाई की एवं उनके पिछले वर्षों में किए गए अच्छे कार्यों की प्रशंसा की।
निवर्तमान अध्यक्ष कुलवंत मित्तल ने विगत दो वर्षों में संस्था द्वारा किए गए समाज उपयोगी विभिन्न कार्यक्रमों से उपस्थित अग्रबंधुओं को अवगत कराया एवं शीघ्र ही बनने वाली नवीन कार्यकारिणी से भी उम्मीद है कि वह आगामी 2 वर्षों में सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।
विदित हो कि संस्था के द्विवार्षिक चुनाव 2026-28 हेतु सर्व सम्मति निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है, जिसकी घोषणा आगामी 10 मई को हेम संतुष्टि सेवाश्रम सभागार दयालबाग पर की जाएगी।
समारोह में राजीव खेमका, मोहनलाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, सुनील बंसल, पंकज अग्रवाल, नितिन बंसल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।





