धर्म

Agra : छह राज्यों के 45 परिवारों ने किया बुर्जीवाला मंदिर पर सामूहिक एकादशी उद्यापन

हरि कीर्तन में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, गणेश वंदना से हुई उद्यापन की शुरुआत

-दो दिवसीय आयोजन में श्री अग्रवाल संघ ने संभाली उद्यापन की पूर्ण व्यवस्था

मनोहर समाचार, आगरा। प्रताप नगर स्थित बुर्जीवाला मंदिर परिसर में दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन की शुरुआत हो गई। श्री अग्रवाल संघ की ओर से सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल संघ के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, महामंत्री राजेश जिंदल और कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत सत्कार दिनेश अग्रवाल और शशिकान्त अग्रवाल ने किया।

प्रथम दिन आचार्य दयाशंकर शर्मा ने 26 एकादशी अध्यायों का रसपान करते हुए श्रद्धालु हरि संकीर्तन में भाव-विभोर हो गए। आयोजन समिति ने अतिथि, यजमानों एवं सभी पूजनीय ब्राह्मणों का फलाहार कराया। मोहिनी एकादशी उद्यापन में दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के 45 जोड़ो ने सामूहिक रूप से एकादशी उद्यापन किया। मंच पर पूजा-सामग्री के साथ विराजमान लड्डू गोपाल जी के दिव्य दर्शन भक्तो ने किये।

अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सात्विकता, स्वास्थ्य और सौभाग्य का उदय होता है। सामूहिक कार्यक्रम के जरिए फिजूलखर्ची रोकना एवं समाज में सनातन धर्म की स्थापना करना अग्रवाल संघ का प्राथमिक उद्देश्य है। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ, व्यास पूजन एवं भोजन प्रसादी के बाद आयोजन का समापन होगा।

इस अवसर पर गौरव बंसल, प्रदीप सिंघल, राजीव फैंसी, संतोष अग्रवाल, मयंक मंगल, संदीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रवि मंगल, रविशंकर बंसल, हिमांशु गर्ग, मोहन लाल गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, राजा अग्रवाल, राम अग्रवाल, अतुल गोयल, संदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button