धर्म

Agra : श्रद्धा भाव के साथ निकली भव्य मंगल कलश यात्रा

आस्था का संगम, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मनोहर समाचार, आगरा। ताज नगरी फेज-2 स्थित पंचवटी के राधा-कृष्ण मंदिर से श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्री गणेश पूजन के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें पंचवटी परिवार के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा राधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई कथा स्थल तक पहुंची।

यात्रा में परम पूज्य पं रविकांत शास्त्री भव्य सुसज्जित बग्गी में विराजमान रहे। वहीं तुकमान सिंह एवं गंगा देवी ने श्रद्धा भाव से सिर पर पोथी धारण कर धर्म यात्रा का नेतृत्व किया। पीतांबर वस्त्र धारण किए मातृशक्ति ने सिर पर मंगल कलश रखकर भक्ति भाव से झूमते-नाचते हुए अपनी आस्था प्रकट की। बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भव्य रूप से सजे कथा पंडाल में पहुंचने के उपरांत श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस पर कथा प्रवक्ता पं रवीकांत शास्त्री जी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि जहां श्रीमद्भागवत कथा होती है, वहां सभी कष्टों का निवारण होता है, अतः सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लें।

इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, ममता तोमर, मेघा सिंह ,शिवेंद्र, श्याम भोजवानी, रामबाबू जैन, सुमन चाहर, कंचन चौधरी, गीता आहुजा, सुनीला जैन, मंजू अग्रवाल, पूजा पाठक, साधना अग्रवाल, वर्षा, विजया सेंगर, पूनम जादौन, भावना, विनोद कुमारी, शालनी, मंजू, वैष्णवी, प्राची, पूजा, आरती, वमिका, लक्ष्मी,प्रीति, अंबे,पीहू, भूमि, सरिता सिंघवी, राजकुमारी, मीरा, सुमन अग्रवाल, नीरू, मधु,सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button