धर्म

Agra : मंगलमय परिवार फार्म हाउस को संतश्री विजय कौशल महाराज ने दिया वरिष्ठ जन मिलन मंदिर का नाम

मुढ़ी चौराहा स्थित, एत्माद्पुर में फीता काटकर किया श्री विजय कौशल महाराज ने उद्घाटन, हर वर्ष होंगी 8-10 कथाएं

मनोहर समाचार, आगरा। शहर के प्रदूषण और शोर शराबे से दूर द ग्रीन वैली एम्पायर में मंगलमय परिवार के फार्म हाउस को संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने वरिष्ठ जन मिलन मंदिर का नाम दिया। फीता खोलकर महाराज विजय कौशल ने फार्म हाउस का उद्घाटन करते हुए कहा कि हर पीढ़ी अपने हिसाब से जीना चाहती हैं। नई पीढ़ी अपने अनुसार चलना चाहती है और पुरानी पीढ़ी को भी अपने अनुसार चलाना चाहती है। ऐसे समय में धर्मिक और शांतिपूर्ण माहौल में तैयार ऐसे स्थान की बहुत जरूरत थी। कहा कि यहां पहला आयोजन कथा का ही होगा। सबी श्रद्धालुओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

संतश्री विजय कौशल जी महाराज का स्वागत ढ़ोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा कर किया गया। रोहित जैन, राकेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, जितेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि फार्म हाउस धार्मिक आयोजन के उद्देश्य से बनाया गया है। जहां समय समय पर गरीब कन्याओं के विवाह, कथा आदि का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष 8-10 कथाएं होंगी। महाराज जी के सुझाव पर थिएटर भी तैयार किया जाएगा, जहां धार्मिक फिल्में दिखाई जाएंगी। जो लोग अपनी जीवन धर्म यज्ञ के साथ बिताना चाहते हैं उनके लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती। 150 गज के विला जिसमें दो बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचिन, दो लेटबॉथ, डायनिंग एरिया के साथ खुला एरिया भी है। विजय कौशल जी महाराज के लिए आश्रम भी होगा। पार्क, स्वीमिंग पूल भी होगा। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था। यहां मसाला शराब कुछ नहीं चलेगा। शांति और हरियाली होगी। मंदिर की तरह होगा। यहां आए और देखें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रचित जैन, राहुल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, निखिल गर्ग, प्रशान्त मित्तल, घनश्यामदास अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, महावीर मंगल, सरजू बंसल, रेखा अग्रवाल, वंदना, अंजना, रितु, मधु शर्मा, निकिता, नीलू, सुनीता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button