धर्म
Agra : अग्रवाल महिला मंडल ने किया खिचड़ी और गजक वितरण

मनोहर समाचार, आगरा। अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग द्वारा 100 फुटा रोड दयालबाग पर तीन कुंतल खिचड़ी एवं 50 किलो गजक का वितरण किया गया।

महिला मंडल संयोजिका रेखा अग्रवाल, बबीता मित्तल, अर्चना अग्रवाल, संगीता गर्ग, प्रिया अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल आदि ने खिचड़ी वितरण किया।

संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, महामंत्री राजीव खेमका सहित मोहनलाल अग्रवाल, सुनील बंसल, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, नितिन बंसल आदि ने व्यवस्था संभाली। उद्घाटन सुरेश चंद्र गर्ग तपन ग्रुप, गोपालदास बंसल, सुरेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।





