Agra : रुक्मिणी-कृष्ण विवाह उत्सव में गूंजी जय-जयकार, भक्ति में डूबा पंचवटी क्षेत्र

मनोहर समाचार, आगरा। माता सीता की पावन नगरी पंचवटी कॉलोनी ताज नगरी फेज-2 में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह के छठवें दिन रुक्मिणी-कृष्ण विवाह का दिव्य एवं भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना कि मानो चारों लोकों में जय-जयकार गूंज रही हो और सभी देवी-देवता पुष्प वर्षा कर इस पावन विवाह के साक्षी बन रहे हों।

पंचवटी परिवार द्वारा अपनी लाडली रुक्मिणी का विवाह भगवान श्रीकृष्ण के साथ बड़े ही धूमधाम से रचाया गया। भव्य पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा, जहां “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस दिव्य विवाह उत्सव में फूलों की होली खेलते झूमते-नाचते हुए अपनी श्रद्धा अर्पित की और भाव-विभोर हो गए।
कार्यक्रम के दौरान संगीतकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति रस से सराबोर मधुर भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, पूरा माहौल भक्ति और आनंद से सराबोर नजर आया। कथा व्यास पंडित रविकांत शास्त्री ने रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं मार्मिक वर्णन करते हुए भक्तों को भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने इस दिव्य विवाह उत्सव का आनंद लेते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन के अंत में सभी के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया। समापन में रुक्मिणी-कृष्ण विवाह का यह अनुपम आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बनकर सभी के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया।
इस दौरान मुख्य रूप से गंगा देवी,डॉ. देवेंद्र तोमर, ममता तोमर, डॉ. सुनीता, उपेंद्र सिंह, श्याम भोजवानी, चाँदनी भोजवानी, कंचन चौधरी, डॉ. रितु गुप्ता, सुमन चाहर, गीता आहूजा, सोनल बडोला, लता भक्तयानी, कुसुम गुप्ता, मेघना, विजया, वर्षा, राजकुमारी, जुली गुप्ता, बिंदिया धाकरे, रचना पाराशर, ऋचा गुप्ता, सुमन गोयल, मधु शर्मा, लक्ष्मी दुबे, शीलू व्यास, कुमकुम तिरखा, पूजा पाठक, मंजू दत्ता, साधना अग्रवाल, आशा सक्सेना, सरिता शर्मा, गायत्री, छाया, पीहू, भूमि, पूजा, प्रभा आदि मौजूद रहे।





