बिजनेस

Agra : चैम्बर ने जनप्रतिनिधियों को एकजुट हो आगरा की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का किया आह्वान

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आगरा के विकास में गयी घोषणाओं पर चैम्बर ने जताया आभार

-आगरा के विकास के लिये चैम्बर ने लिखा उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी को पत्र

यमुना नदी के डिसिल्टिंग कराने हेतु चैम्बर कर रहा है कई वर्षों से मांग

-कैलाश से ताज तक डिसिल्टिंग का कार्य पहले प्रारंभ करने की चैम्बर ने की मांग

-न्यू दक्षिणी बाईपास और उत्तरी बाईपास के किनारे खोले जाये गैर प्रदूषणकारी उद्योग

-यमुना एक्सप्रैसवे के किनारे किये जाये आईटी उद्योगों की स्थापना

-इंटर नेशनल स्टेडियम के लिये अधिकारियों के दिये निर्देश

-गैर प्रदूषणकारी उद्योगों को ग्रेटर आगरा में जगह देने की चैम्बर ने की मांग

मनोहर समाचार, आगरा । चैम्बर सभागार में आयोजित बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यता एवं प्रशासनिक समिति के चेयरमेन मनीष अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आगरा के विकास के लिये की गयी घोषणाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और पत्र द्वारा उनसे अनुरोध किया गया कि आगरा के विकास में आपके द्वारा की गयी घोषणाओं पर तुरन्त अमल किया जाना चाहिये।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर द्वारा एक पत्र उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भेजा गया है, जिसमें अवगत कराया गया है कि यमुना नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि आगरा की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा भी है। चैम्बर द्वारा मांग की गयी कि यमुना नदी में डिसिल्टिंग कराकर यमुना के किनारों पर वृक्षारोपण, तट सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिये तथा प्रारंभ में डिसिल्टिंग का कार्य कैलाश से ताज किया जाना चाहिये। ताज संरक्षित क्षेत्र होने के कारण आगरा में न्यू दक्षिणी बाईपास और उत्तरी बाईपास के किनारे गैर प्रदूषणकारी उद्योग खोले जाने चाहिये।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री से मांग की है कि यमुना एक्सप्रैसवे के किनारे आईटी उद्योगों की स्थापना की जानी चाहिये। चूँकि आगरा में आईटी सिटी की मांग बहुत पुरानी है और आईटी उद्योग आगरा के लिए एक बहुत ही उपयुक्त उद्योग है क्योंकि आगरा में सड़क, रेल एवं हवाई मार्ग की कनेक्टिविटी बहुत ही बेहतर है। एनसीआर एवं आई टी सिटी नोएडा के नजदीक है। आगरा में पूर्व से ही एक हवाई अड्डा है और जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 30-35 मिनट की दूरी पर है। आगरा में जमीन भी सस्ती दर पर उपलब्ध है और यहां शिक्षा का हब होने के कारण कुशल युवा बड़ी संख्या में सस्ती दर पर उपलब्ध है। आगरा में ताज संरक्षित क्षेत्र होने के कारण विभिन्न प्रकार की बंदिशें लगी हुई है। आईटी उद्योग श्वेत श्रेणी में आने के कारण आगरा में आसानी से स्थापित किये जा सकते हैं। उपमुख्यमंत्री द्वारा इंटरनेशनल स्टेडियम की स्थापना हेतु अधिकारियो को त्वरित निर्देश दिये गये। चैम्बर द्वारा मांग की गयी कि ग्रेटर आगरा में गैर प्रदूषणकारी उद्योगों के लिये जगह दी जानी चाहिये।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर आगरा की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आह्यन किया है जिससे आगरा के विकास को तीव्र गति प्राप्त हो सके।

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, नरिन्द्रर सिंह, शलभ शर्मा, संजय गोयल, सदस्य मयंक मित्तल, सचिन सारस्वत, धर्मगोपाल मित्तल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button