मनोरंजन

Agra : होली मिलन में शिक्षकों ने मिमिक्री कर खूब गुदगुदाया

मनोहर समाचार, आगरा। ऑल प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन की ओर से शिक्षकों ने होली मिलन समारोह का आयोजन कारगिल तिराहा स्थित रीगल बैंकेट हॉल में आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संयोजक एवं संयोजक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि “शिक्षकों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शिक्षकों ने फाग और होली गीतों पर सामूहिक प्रस्तुति दी। ढोलक की थाप पर सभी ने पारंपरिक होली गीत गाए। कई शिक्षकों ने हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत कर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।”

अध्यक्ष मोहित दीक्षित ने बताया कि ऐसे आयोजन शिक्षकों के बीच आपसी सामंजस्य और टीम भावना को मजबूत करते हैं। होली मिलन समारोह केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों को सुदृढ़ करने और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का अवसर भी है। शिक्षकों ने मिमिक्री कर खूब गुदगुदाया। रंगों की खुशबू और हंसी-ठिठोली के बीच पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा।

इस अवसर पर महासचिव मुकेश मीरचंदानी, वैभव बंसल, डॉ. दयाल सरन, पीयूष गर्ग, अनिल राजवानी, यश गर्ग, राजकुमार गुप्ता, नितिन मित्तल, उमेश टिन्ना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button